आजमगढ़, सितम्बर 2 -- आजमगढ़। नगर के हरिऔध कला केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर रहे, जबकि अध्यक्षता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने की। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि भारत सर्वाधिक युवाओं वाला देश है। यहां के युवा चुनौतियों को अवसर में बदलने का सामर्थ्य रखते हैं। युवाओं को 'जॉब सीकर' की बजाय 'जॉब गिवर' बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि नवाचार को अपनाकर रोजगार के नए अवसर सृजित करने होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- आरएसएस के कार्यक्रम में आने पर कुलपति का विरोध छात्रों ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं ...