लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- गोला गोकर्णनाथ। सीजीएन पीजी कॉलेज में गुरुवार को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तत्वावधान में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका साक्षी दीक्षित ने सरस्वती वंदना और वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक होने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिली। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को होगा 'खेलो इंड...