लखीसराय, अगस्त 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युवाओं में एचआईवी-एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग त्रिस्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित करेगा। यह भी पढ़ें- Ara News: रेड रिबन क्विज में सफल प्रतिभागियों को मिला सम्मानप्रतियोगिता की तिथी जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 अगस्त को किया जाएगा। इसके लिए एचआईवी-एड्स के नोडल पदाधिकारी, जिला पर्यवेक्षक एवं डीपीएम को शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है। प्रतियोगिता में जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालय/ महाविद्याल में पढ़ने वाले 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। जिले के 50 चयनित शिक्षण संस्थान को इस प्रतियोगिता से जोड़ा जाएगा। हर संस्थान से एक छात्र ...