युवाओं को आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण देगा सीएमपीडीआई
रांची, अगस्त 5 -- रांची। सीएमपीडीआई ने बुधवार को सिपेट, रांची के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 की सीएसआर पहल के तहत एमओए पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए वंचित और बेरोजगार युवाओं को आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमओए पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (सीएसआर) संजय कडम्बार और सिपेट के निदेशक अवनीत कुमार जोशी ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और लातेहार के 80 युवाओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग और टूल रूम जैसे उद्योग-उन्मुख ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.