युवाओं को आर्थिक समृद्ध बनाने को तेजी से बढ़ रही सरकार
भदोही, सितम्बर 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में योगी सरकार की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत भदोही में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यम स्थापित करने के लिए आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के माध्यम से युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र (डीआईसी) के उपायुक्त दयाशंकर सरोज ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत वर्ष 2025-26 तक जिले में 2124 लाभार्थियों को कुल 98.11 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.