प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय में शुक्रवार को 'भारत का स्वतंत्रता संग्राम एवं सांस्कृतिक विरासत' विषय पर पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन संग्रहालय के सुशील शुक्ला ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की दीर्घा का भ्रमण कराया। उन्होंने युवाओं को आजाद के जीवन, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मेरा युवा भारत, प्रयागराज की उपनिदेशक जागृति पांडेय भी मौजूद रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केतन मोदीवाल, श्वेतांक अग्रवाल, निर्मल कांत, आयुष केशरी, राजेश और दीपक मौर्य ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...