छपरा, फरवरी 25 -- फोटो :21 बुधवार को प्रेक्षागृह में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का दीप प्रज्वलितकर शुभारंभ करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, डिप्टी मेयर रागिनी कुमारी व अन्य छपरा, एक संवाददाता। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि युवा भारत के भविष्य हैं। उन्हें अपने इतिहास की जानकारी रखनी चाहिए। वे प्रेक्षा गृह में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आवश्यक निर्देश दिया । और छपरा का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने का आह्वान किया। माय भारत के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह ने व मंच संचालन मनोनीत कुमारी ने किया । विशिष्ट अतिथि के तौर पर छपरा ...