आजमगढ़, फरवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। युवाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए जनपद में अभियान चलाया जाएगा। बीपी, शुगर, ओरल कैंसर, महिलाओ के ब्रेस्ट कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की जाएगी। गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान होने से इलाज करने में आसानी होगी। जांच के दौरान गंभीर बीमारी के लक्षण मिलने पर हायर सेंटर भेजा जाएगा। जांच के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना काल के बाद से युवा अचानक गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। समुचित उपचार न मिलने उनकी असामयिक मौत भी हो जा रही है। युवाओं को गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं में गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान और रोकथाम के लिए व्यापक स्क्रीनिंग अभियान शुरू करेगा। जनपद के 1139 प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी लोगों की न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.