बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतर-महाविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें देवीपाटन मंडल के 15 महाविद्यालयों से पहुंचे 72 प्रतिभागियों ने सेवा, युवा शक्ति, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत की संकल्पना पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने प्रभावी वक्तृत्व के जरिए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक विकसित भारत का सपना आज की युवा पीढ़ी की ऊर्जा, प्रतिभा व संकल्प से साकार होगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के सर्वाधिक युवा आबादी वाले देशों में शामिल है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सेवा संकल्प अभियान में वि...