गाजीपुर, मार्च 11 -- गाजीपुर। आविष्कार फाउंडेशन की ओर से युवा उद्यमिता कार्यक्रम आयोजन बुधवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वरोजगार और स्टार्टअप के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के तहत एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न आयामों, नवाचार आधारित व्यवसायिक विचारों और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि वर्तमान समय में स्टार्टअप और नवाचार के माध...