कटिहार, जून 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और इंटर्नशिप से जोड़ने के उद्देश्य से 24 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) तथा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी क्याम ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रमुख नियोजकों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों तथा अन्य संबंधित हितधारकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उ...