हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर हल्द्वानी में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोतवाली सभागार में कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला में महिलाओं को सेल्फ डिफेंस और अपराध जागरूकता के गुर सिखाए गए। मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाएं युवा पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन सकती हैं, क्योंकि उनके संघर्ष का इतिहास प्रेरणादायक है। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों से कहा कि वे फिजिकली फिट और मेंटली मजबूत बनें और अपने उत्कृष्ट योगदान से समाज में जनसेवा का उदाहरण पेश करें। यहां कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट ताइक्वांडो कोच रीतिका जोशी और महिला हेल्पलाइन प्रभारी सुनीता कुंवर ने महिलाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इसमें दैनिक उपयोग की वस्तुओं से...