नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- दिल्ली में त्रैमासिक रोजगार मेलों के आयोजन की प्रक्रिया जल्द करें पूरी: कपिल मिश्रा नई दिल्ली प्रमुख संवाददातायुवाओं के लिए रोजगार सृजन एवं श्रमिकों की आय वृद्धि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। दिल्ली में त्रैमासिक रोजगार मेलों के आयोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी करें और दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के अंतर्गत रजिस्टर्ड श्रमिकों के लिए स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम जल्द शुरू करें। यह निर्देश दिल्ली सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को श्रम एवं रोजगार विभाग और दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में दिए। यह भी पढ़ें- कौशल प्रशिक्षण व आईटीआई में ड्रापआउट कम करने पर दें जोर : कपिलदेव अग्रवाल कैबिन...