सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में नौ से 21 अप्रैल तक जिले के 10 प्रखंडों में प्रखंडवार बेरोजगारों के लिए भती कैंप आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। जिला नियोजन अधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि नियोक्ता टेरियर सेक्यूरिटी सर्विसेज द्वारा सुरक्षा गार्ड का 300 व सुरक्षा सुपरवाइजर का 25 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। इसके लिए जिले के 10 प्रखंडों डुमरा, पुपरी, चोरौत, बथनाहा, परसौनी, सुप्पी, रुन्नीसैदपुर, नानपुर, बेलसंड व रीगा में प्रखंडवार भती कैंप लगाया जाएगा। यह भती कैंप संबंधित प्रखंडों के प्रखंड कार्यालय परिसर में लगाया जाएगा।इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दी गई है। सुरक्षा गार्ड के तीन सौ सीटों के लिए 10वीं पास तथा 18 से 40 आयुवर्ग के केवल पुरुष अभ्यर्थी भती कैंप में भाग ले सकेंगे। सुरक्षा सुपरवाइजर के 2...