नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- अगर आप भी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं या अपने कोर्स के आखिरी साल में हैं और एक बेहतरीन रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने अपने छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए एक बहुत बड़े कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का ऐलान किया है। यह उन तमाम युवाओं के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है जो अपने करियर की एक मजबूत और शानदार शुरुआत करना चाहते हैं। बता दें कि यह मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 29 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में होने जा रहा है। इग्नू के मैदान गढ़ी स्थित हेडक्वार्टर में बने बी.आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, जो भी उम्मीदवार इस प्लेसमेंट ड्राइव में शिरकत करना चाहते हैं, उन्हें सुबह 10 ब...