युवाओं के रोजगार पर बैंकों की सुस्ती भारी, 63 शाखाओं की प्रगति शून्य
गोंडा, सितम्बर 9 -- गोण्डा, संवाददाता। युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने की सरकार की कोशिश को बैंक शाखाओं की सुस्ती पलीता लगा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जिले को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2300 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है। अब तक महज 622 आवेदकों को योजना का लाभ मिल सका है। दूसरी ओर जिले की नौ बैंकों की 63 बैंक शाखाओं ने एक भी ऋण आवेदन स्वीकृत या वितरित नहीं किया। इससे साफ है कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय मदद देने में कई बैंक शाखाएं गंभीर नजर नहीं आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: युवाओं के रोजगार पर बैंकों की सुस्ती भारी, 63 शाखाओं की प्रगति शून्यबैंक शाखाओं की समीक्षा बैंकों की बेरुखी पर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। सीडीओ दयानंद प्रसाद की अध्यक्षता में विकास भवन सभागा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.