युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार गंभीर : मोर्चा
बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता उपेंद्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो, उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह क्रांति, महासचिव रामचंद्र सिंह पटेल व प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। अब तक आठ लाख लोगों को रोजगार मिला है। इसमें करीब दो लाख को सरकारी नौकरी दी गई है। राज्य सरकार ने 2026-27 में 18.73 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.