गिरडीह, मई 28 -- गावां, प्रतिनिधि। आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव ने बताया कि देशभर में युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 मई को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं को लेकर दिए गए बयान एवं मेडिकल परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से छात्र-युवा काफी आक्रोशित हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर आरवाईए एवं एआईएसए द्वारा पूरे झारखंड में चक्का जाम का आह्वान किया गया है। इसके समर्थन में शुक्रवार सुबह 6 बजे गावां थाना मोड़ के समीप आरवाईए गावां के बैनर तले चक्का जाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अकलेश यादव ने क्षेत्र के छात्र-युवाओं एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...