गोरखपुर, जुलाई 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में सोनम वांगचुक को जबरन अनशन से हटाने के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और धर्मेन्द्र प्रधान को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। आप के जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षाविद सोनम वांगचुक 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर थे। उनकी मांग थी कि नीट पेपर लीक मामले के कारण मानसिक तनाव झेल रहे छात्रों को न्याय मिले और आत्महत्या किये बच्चों के परिवार को मुआवजा के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।18 जुलाई को पुलिस ने वांगचुक को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन यह कार्य लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने के लिए किया गया ताकि इस आंदोलन को खत्...