छपरा, मई 9 -- फोटो2: छपरा के एसडीएस विद्यालय में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाते लोग पेज चार पर छपरा, एक संवाददाता। वीर शिरोमणि सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को शहर के एसडीएस विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। जयंती समारोह के मुख्य संयोजक भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप को जयंती पर किया यादकार्यक्रम में मुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर मुगलों के खिलाफ ...