गोंडा, जून 18 -- गोण्डा। समाजवादी पार्टी गोण्डा सदर की नगर कमेटी का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सपा नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी ने बताया कि स्वानंदन चौधरी, मोहम्मद चाहत व गुड्डू उपाध्यक्ष तथा अजय यादव, हसन कलीम समेत 18 लोग नगर सचिव बनाए गए। मतीन सिद्दीकी ने कहा कि 2027 का चुनाव अहम है। हम शहर में घर-घर जाकर सपा को मजबूत करेंगे और अखिलेश यादव को सीएम बनाएंगे। हाजी जकी, फहीम सिद्दीकी, जावेद मंटू समेत कई नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...