लखनऊ, मई 17 -- नवयुग शाखा, गायत्रीनगर का वार्षिकोत्सव लखनऊ। प्रमुख संवाददाता यह भी पढ़ें- युवा सम्मेलन में बताईं शारीरिक क्षमता विकसित करने वाली गतिविधियां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश व विदेश में हिन्दुत्व व राष्ट्रनिष्ठा का प्रचार-प्रसार सशक्त रूप से कर रहा है। दैनिक शाखाओं में विद्यार्थियों व युवाओं की टोलियों में चरित्र निर्माण व राष्ट्र चेतना जागृत कर रहा है। इसी कारण समाज के हर वर्ग में संघ की पहुंच हो चुकी है। प्रबुद्ध वर्ग में मजबूत पैठ बन चुकी है। यह बात दक्षिण भाग लखनऊ के बौद्धिक प्रमुख सत्यप्रकाश शुक्ल ने सुशांत गोल्फ सिटी के जीडी गोयनका मैदान में आयोजित नवयुग शाखा, गायत्रीनगर के वार्षिकोत्सव में कही।संघ की शाखाओं का विस्तार गायत्रीनगर के संघचालक देवेश कुमार गुप्त ने बताया कि संघ देश के 95 प्रतिशत से 99 प्रतिशित ब्लॉकों में अपन...