वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को लहुराबीर स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित होगा। देशभर के युवाओं और छात्रों की मांगों और शिकायतों को यह कार्यक्रम आवाज दे रहा है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 8 अगस्त को होने वाला 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में लाखों छात्र-युवा होंगे शामिल : अजय रायकार्यक्रम की उद्देश्य अजय राय ने इसके अलावा चढ़ावा चोरी प्रकरण में पारदर्शी जांच और राशन कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' अभियान छात्रों और युवाओं...