समस्तीपुर, मार्च 22 -- रोसड़ा। रविवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में 114वें बिहार दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद केक काटकर बिहार दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध परंपरा और विकास की झलक देखने को मिली। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बिहार के विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना की प्रगति को खूबसूरती से चित्रित किया, जिस...