दरभंगा, मार्च 6 -- मनीगाछी। रंगों का त्योहार होली प्रखंड क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई। सभी में गजब का उत्साह देखा गया। रंग-गुलाल से सराबोर युवकों की टोली गांवों के चौक-चौराहों पर होली गीतों पर आनंद मनाने में लगी दिखी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। प्रखंड क्षेत्र में दो मार्च को होलिका दहन एवं चार मार्च को रंगों की होली खेली गयी। दो मार्च को सभी सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों के खुले रहने के कारण सभी कार्यालयों एवं विद्यालयों में कर्मचारियों ने होली मिलन समारोह मनाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटी। होली के अवसर पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली तथा कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक माहौल मे...