युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
नवादा, मई 24 -- स्थानीय जिला अस्पताल परिसर स्थित सरकारी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों दुर्घटना, प्रसव और गंभीर बीमारियों में जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। रक्तदान शिविर कुमार सावन, प्रियांशु रंजन, अखिलेश्वर अरुण और छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के सचिव जितेंद्र प्रताप जीतू की उपस्थिति और देखरेख में हुआ। शिविर का शुभारंभ करते हुए अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें- युवाओं और साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.