बागेश्वर, दिसम्बर 31 -- ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर द्वारा फास्ट फूड व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आलू चाट, आलू टिक्की, मोमोज, चाउमीन, बिरयानी, पानी पूरी सहित विभिन्न लोकप्रिय फास्ट फूड आइटम तैयार करने की विधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की एक खास विशेषता यह है कि इसमें केवल खाद्य निर्माण ही नहीं, बल्कि मार्केटिंग, ग्राहकों को आकर्षित करने के तरीके, मूल्य निर्धारण और छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने की रणनीतियों की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी आत्मविश्वास के साथ अपना कारोबार शुरू कर सकें। इस अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सुखविंदर कादियान ने बताया कि सं...