नई दिल्ली, मार्च 16 -- 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बड़े ही कम समय में क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कमाया है। पिछले आईपीएल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में शतक जड़ा और 7 मैचों में कुल 252 रन ठोक डाले। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आईपीएल के बाद वह लगातार डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट में परफॉर्म करते रहे। उनकी इस ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर ही भारत अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का भी खिताब जीतने में कामयाब रहा। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 175 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। अब उन्होंने अपना अगला टारगेट बताया है। यह भी पढ़ें- पाक के मुंह पर एक और तमाचा, T20 WC हारने के बाद बांग्लादेश ने वनडे में चटाई धूल बीसी...