नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से धूल चटाकर जीत का चौका लगाया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 195 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा पंजाब की टीम ने 16.3 ओवर में 7 विकेट रहते किया। इस रनचेज में पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने मैच के बाद अपनी शानदार बल्लेबाजी का क्रेडिट पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को दिया। उन्होंने बताया कि ऑफ सीजन उन्होंने कैसे युवी के साथ मेहनत की और युवराज सिंह के ही गुरुमंत्र की वजह से आज वह पंजाब को जीत दिलाने में कामयाब रहे। यह भी पढ़ें- ऑरेन्ज कैप में कोहली का दबदबा कायम, श्रेयस भी रेस में; किसके पास पर्पल कैप? प्रभसिमरन सिं...