नई दिल्ली, फरवरी 9 -- युवराज सिंह सामरा कनाडा क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वह ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं। उन्हें बॉल को जोर से मारना पसंद है। वह बहामास के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी लगा चुके हैं, जो नेशनल रिकॉर्ड है। 19 वर्षीय सामरा कनाडा के लिए अब तक आठ वनडे, 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम का भारत के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह से कनेक्शन है। सामरा ने खुलासा किया कि उनके पिता ने भारतीय ऑलराउंडर के नाम पर ही उनका रखा। सामरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के स्कॉड का हिस्सा हैं। कनाडा ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, यूएई और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ है।युवराज सिंह से मिल चुके हैं सामरा समरा टी20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले युवराज सिंह से मिल चुके हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, सामरा ...