नई दिल्ली, फरवरी 17 -- कनाडा की टीम के ओपनर युवराज सामरा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार शतक जड़ा है। इसी तूफानी शतक के साथ उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईसीसी इवेंट्स में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा एसोसिएट नेशन्स के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप में शतक जड़ा है। युवराज सामरा ने 58 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पहला शतक है। शतक तक उनका स्ट्राइक रेट 175.86 का था। वे टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले एसोसिएट मेंबर्स नेशन्स प्लेयर बन चुके हैं। अभी तक एसोसिएट टीम के किसी भी खिलाड़ी का हाईएस्ट स्कोर टी20 विश्व कप में 94 था...