युवराज का नवोदय विद्यालय में चयन
जौनपुर, मई 30 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। सूर्यमणि चिल्ड्रेन एकेडमी जगदीशपुर पट्टीनरेंद्रपुर के छात्र युवराज कुमार ने नवोदय विद्यालय की कक्षा-9 प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवराज के पिता सुरेश खेती करते हैं। चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता हासिल करना अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार ने युवराज कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में चयनित हुआ हुआ युवराज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.