समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- समस्तीपुर, निसं.। वायरल वीडियो में स्कूटी से जा रहे युवक और युवती को कुछ लोगों द्वारा सुनसान स्थान पर रोकते दिखाया गया है। भीड़ में शामिल कुछ युवक हाथ में हंसुआ लहराते हुए युवती को डरा-धमका रहे हैं। इसी दौरान एक युवक युवती का दुपट्टा खींचता दिख रहा है। दोनों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है। वीडियो में युवती दोनों हाथ जोड़कर रोते हुए लोगों से छोड़ने की गुहार लगाती दिख रही है। भीड़ में शामिल लोग उसके परिजनों को मौके पर बुलाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मारपीट जैसी स्थिति बनी हुई दिखती है। यह भी पढ़ें- बीच सड़क दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। वीडियो की सत्यता, घटना की तिथि और स्थल की जानकारी जुटा...