नोएडा, दिसम्बर 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने यमुना के किनारे बने फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को जीरो प्वाइंट के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़िता ने करीब पांच महीने पहले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी दिनेश चौहान फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी दिनेश चौहान और उसके एक साथी ने जुलाई 2025 में दलेलपुर गांव के समीप फार्म हाउस में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दिल्ली से युवती फार्म हाउस पर पहुंची थी। इसके बाद दोनों ने घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.