मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 31 मार्च को नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध पुत्री को बुलाकर जबरन छेड़खानी/यौन उत्पीड़न करने तथा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोपालपुर रेलवे पुलिया अंडरपास से आरोपी गोपालपुर गांव निवासी आशीष बिंद और अमरबहादुर सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...