युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला
उरई, मई 19 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पांच लोगों पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मंगलवार को युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। वहीं पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।युवती का आरोप है कि सोमवार की रात गांव के करीब पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनो के घर आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई। । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। युवती के घर से चले जाने पर परिजन ने उसे झांसी में पकड़ लिया था। युवती की मोबाइल चैटिंग भी मौजूद है। अब युवती युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराना चाहती है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.