रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धनबाद की रहने वाली एक युवती ने मुकेश सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगायी है। इस संबंध में पीड़िता ने मुकेश सिंह के विरूद्ध बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के मुताबिक, वह वर्तमान में नेवरी में किराए के मकान लेकर रहती है। आरोपी 17 दिसंबर को उनके किराए के मकान में घुस गया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। तीन मोबाइल, आधार कार्ड छीन लिया। उसके कपड़े भी फाड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी एक रस्सी भी साथ लाया था। धमकी दे रहा था कि रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा देंगे। घटना के भी आरोपी भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...