युवती से मोबाइल लूट: वीडियो वायरल होने पर जागी पुलिस, एक साल में दूसरी बार एक ही जगह वारदात
लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ संवाददाता। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनिक नगर, तेलीबाग में मंगलवार की शाम एक बाइक सवार बदमाश ने गणेश मंदिर के सामने पैदल जा रही एक युवती का मोबाइल फोन छीन लिया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस कंट्रोल रूम पर तत्काल सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिस तीन दिनों तक महज कागजी खानापूर्ति में उलझी रही। जब शुक्रवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अफसरों की किरकिरी हुई, तब जाकर पुलिस की नींद टूटी। आलमबाग के कैलाशपुरी निवासी पूनम तिवारी अपनी बहन के यहां सैनिक नगर आई हुई थीं। मंगलवार शाम जब वह तेलीबाग से लौट रही थीं, तो ऑटो से उतरकर मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर की ओर चल पड़ीं। सैनिक नगर गेट के भीतर गणेश मंदिर और स्पर्श हॉस्पिटल के पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.