उन्नाव, जून 22 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रसूलाबाद कस्बा निवासी अनस पुत्र निहाल का एक गांव की युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। रविवार को युवती ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया था। युवक जब घर पहुंचा तो दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान युवती के माता-पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और बेटे को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। परिजनों को जानकारी मिलने पर युवक को मियागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिं...