गोरखपुर, मार्च 14 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में युवती के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां भानमती ने आरोप लगाया कि मनीष जायसवाल उर्फ शाहेब ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी से संबंध बनाए। शुक्रवार को जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो मनीष, अमित जायसवाल और दो अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। युवती के पैर पर ईंट से वार किया गया और बेल्ट से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे माता-पिता से भी मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...