उन्नाव, अप्रैल 5 -- चकलवंशी। माखी के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर वह खेतों की ओर गई थी। तभी गांव निवासी नीरज पुत्र कल्लू पहुंच गया और हाथ पकड़ कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। बचाव के लिए शोर मचाया तो धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...