बरेली, सितम्बर 10 -- शीशगढ़, संवाददाता । पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी हेमंत गंगवार निवासी ग्राम लखीमपुर शीशगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती को फार्म हाउस में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हेमंत गंगवार को सहोड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह बाहर भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है क्षेत्र की युवती ने आठ सितंबर को नौकरी लगवाने का झांसा देकर फार्म हाउस ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- Bareily News: नौकरी का झांसा देकर युवती को फार्म हाउस ले जाकर किया दुष्कर्म पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शीशगढ़ में एससी एसटी एक्ट औ...