युवती से दुष्कर्म में जेल गया ओपी राजभर का गनर निलंबित
वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने, उसका गर्भपात कराने का आरोपी कबीना मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के गनर रहे गाजीपुर के सिपाही प्रशांत राय को वहां की पुलिस अधीक्षक की ओर से निलंबित कर दिया गया है। सारनाथ पुलिस ने उसे एक दिन पहले सोमवार को जेल भेजा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने गनर के रूप में तैनाती की बात छिपाई थी। बताया था कि वह पुलिस लाइन में संबद्ध है। गिरफ्तार सिपाही मूल रूप से मिर्जापुर जिले के ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- ओपी राजभर के गनर ने युवती का किया रेप, चार साल तक की दरिंदगी, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल आरोप है कि उसने सारनाथ की ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.