फरीदाबाद, मई 21 -- नूंह, सरसमल। नूंह के बिछोर थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में अब पांच आरोपियों को नामजद किया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने पहले दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के दौरान तीन अन्य युवकों की पहचान होने पर उन्हें भी मामले में नामजद कर लिया गया। गौरतलब है कि युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रिश्तेदारी में गए हुए थे और घर पर उनकी पत्नी व बेटी अकेली थीं। यह भी पढ़ें- गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने दे दी जान, नूंह में सनसनीखेज घटना आरोप है कि 18 मई की रात गांव के कुछ युवक घर पहुंचे और युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो...