मुजफ्फर नगर, सितम्बर 3 -- खतौली थाना मंडी क्षेत्र की युवती ने मंडी समिति के सहायक पर शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मंडी समिति सहायक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी सागर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।पटेल नगर निवासी युवती की तहरीर पर दर्ज हुए केस के अनुसार 20 सितंबर 2023 को बस से अपनी मौसी के घर जा रही थी। रास्ते में बस खराब हो गई तो अंकुर नाम के एक युवक को फोन किया। अंकुर अपने साथी सागर के साथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और उसे मौसी के पास छोड़ दिया। सागर ने फोन से बात शुरू कर दी। सागर ने अपने को मंडी समिति का इंस्पेक्टर बताया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। सागर ने उसे नेशनल हाईवे स्थित होटल पर ...