संभल, मई 15 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे करीब उसकी बेटी गांव के बाहर तालाब किनारे कूड़ा डालने गई थी। तभी पीछे से गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ आया और बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। युवक बेटी को तालाब किनारे गडढे में खींचकर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच शोर मचाने पर उसके भाई की पत्नी मौके पर पहुंच गई। यह देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...