गाज़ियाबाद, जून 27 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने गेस्ट हाउस मालिक व उसके साथी पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने व विरोध करने पर मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती थाना क्षेत्र की कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस में नौकरी करती है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 जून दोपहर को प्रतिदिन की भांति रिसेप्शन पर कार्य कर रही थी। इस दौरान गेस्ट हाउस मालिक अपने साथी के साथ पहुंचे। यह भी पढ़ें- Begusarai News छेड़खानी का विरोध करने पर गोलीबारी, प्राथमिकी दर्ज गेस्ट हाउस मालिक ने उसे कमरे में बुलाया और काम के बारे में बात करने लगे। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों ने कमरे का द...