युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में बीस दिन बाद मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, जून 10 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। युवती को आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस कमिशनर के आदेश पर बीस दिन बाद पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि गत 22 मई की रात को मेरी पुत्री गांव सारा की ओर जा रही थी। रास्ते में हर्ष नामक युवक ने अपने साथियों के साथ युवती का अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती की बेरहमी से पिटाई की। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में बीस दिन बाद मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.