देवरिया, मई 9 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 3 मई की रात गांव का ही एक युवक उसे घर में अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना के बाद युवती ने आपबीती अपने पिता को बताई। अगले दिन परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और नामजद तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भाटपाररानी पुलिस ने आरोपी युवक संतोष के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज ...