गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के परिजनों से शिकायत करने पर मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाना इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात कुछ समय पहले एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक पिछले काफी समय से उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे टालने लगा।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने इस मामले की शिकायत युवक के परिवार से की तो उसे वहां से भी मदद के बजाय धमकियां मिलीं। ...